जमीन से जुड़े काम में सबसे ज़्यादा उलझन इकाइयों, खर्च और कागज़ात को लेकर होती है। बिहार में कोई रकबा बीघा-कट्ठा-धुर में बताता है, तो सरकारी रिकॉर्ड एकड़-डिसमिल में होता है; रजिस्ट्री का खर्च सौदे से पहले जानना ज़रूरी है; और दाखिल-खारिज या एलपीसी के लिए एक भी कागज़ छूट जाए तो आवेदन वापस आ जाता है। नीचे दिए मुफ़्त टूल्स आपके फ़ोन पर ही चलते हैं — कोई जानकारी हमारे सर्वर पर नहीं जाती।
The biggest confusion in land work is about units, costs and paperwork. In Bihar people quote area in bigha-katha-dhur while government records use acre-decimal; you need to know registry costs before a deal; and a single missing paper sends a mutation or LPC application back. The free tools below run entirely in your browser — nothing you enter is sent to our server.
बीघा, कट्ठा, धुर, धुरकी, डिसमिल, एकड़, हेक्टेयर और वर्ग फुट एक साथ बदलें।Convert bigha, katha, dhur, dhurki, decimal, acre, hectare and sq ft at once. मानक: 1 बीघा = 20 कट्ठा, 1 कट्ठा = 20 धुर, 1 धुर = 20 धुरकी, 1 डिसमिल = 435.6 वर्ग फुट, 1 एकड़ = 100 डिसमिल। कई ज़िलों में कट्ठे/बीघे का आकार अलग होता है — रजिस्ट्री या नापी से पहले स्थानीय अमीन/अंचल से पुष्टि करें।Standard: 1 bigha = 20 katha, 1 katha = 20 dhur, 1 dhur = 20 dhurki, 1 decimal = 435.6 sq ft, 1 acre = 100 decimal. Katha/bigha size varies across districts — confirm with the local amin/circle before registry or measurement. सौदा मूल्य या MVR (जो अधिक हो) पर अनुमानित खर्च निकालें।Estimate costs on deal value or MVR, whichever is higher. दरें अनुमानित हैं और सरकार द्वारा बदली जा सकती हैं। शुल्क सौदा मूल्य और MVR में से अधिक राशि पर लगता है। अंतिम राशि निबंधन कार्यालय या आधिकारिक निबंधन पोर्टल से ही पुष्टि करें।Rates are indicative and may be revised by the government. Duty applies to the higher of deal value and MVR. Confirm the final amount at the registration office or official registration portal. खेसरा की संख्या, क्षेत्र और मापी के प्रकार से अनुमानित शुल्क जानें।Estimate the fee from number of khesras, area and measurement type. राज्य कैबिनेट के फैसले के बाद मापी शुल्क लगभग दोगुना हुआ है। तत्काल मापी: शहरी ₹4,000 प्रति खेसरा (अधिकतम ₹16,000), ग्रामीण ₹2,000 प्रति खेसरा (अधिकतम ₹8,000)। सामान्य मापी की दरें (शहरी ~₹2,000, ग्रामीण ~₹1,000) अनुमानित हैं — भुगतान से पहले ई-मापी पोर्टल पर दिख रही राशि ही मानें। दरें ऊपर बदल भी सकते हैं।After a state cabinet decision, mapi fees roughly doubled. Tatkal: urban ₹4,000 per khesra (max ₹16,000), rural ₹2,000 per khesra (max ₹8,000). Normal rates (urban ~₹2,000, rural ~₹1,000) are approximate — go by the amount shown on the e-Mapi portal before paying. You can edit the rates above. सेवा चुनें, दस्तावेज़ टिक करें — आपकी प्रगति इसी फ़ोन/ब्राउज़र में सेव रहती है।Pick a service and tick documents — progress is saved on this device. यह सामान्य सूची है; अंचल कार्यालय अतिरिक्त दस्तावेज़ माँग सकता है।This is a general list; the circle office may ask for additional documents. जमाबंदी, खतियान, खेसरा, चौहद्दी… हर शब्द का आसान मतलब।Jamabandi, khatiyan, khesra, chauhaddi… every term in simple words. जमाबंदी, नक्शा या दाखिल-खारिज खोजते समय सबसे पहले ज़िला चुनना होता है।Every land search starts by choosing the district. पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूरPatna, Nalanda, Bhojpur, Buxar, Rohtas, Kaimur गयाजी, नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवलGaya Ji, Nawada, Aurangabad, Jehanabad, Arwal मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, वैशालीMuzaffarpur, East Champaran, West Champaran, Sitamarhi, Sheohar, Vaishali सारण, सीवान, गोपालगंजSaran, Siwan, Gopalganj दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुरDarbhanga, Madhubani, Samastipur सहरसा, सुपौल, मधेपुराSaharsa, Supaul, Madhepura पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंजPurnia, Katihar, Araria, Kishanganj भागलपुर, बांकाBhagalpur, Banka मुंगेर, जमुई, खगड़िया, लखीसराय, बेगूसराय, शेखपुराMunger, Jamui, Khagaria, Lakhisarai, Begusarai, Sheikhpuraबिहार भूमि माप कन्वर्टरBihar Land Unit Converter
बीघा-कट्ठा-धुर को जोड़कर बदलेंCombine bigha-katha-dhur
बिहार स्टांप ड्यूटी एवं रजिस्ट्री शुल्क कैलकुलेटरBihar Stamp Duty & Registration Fee Calculator
ई-मापी शुल्क कैलकुलेटरe-Mapi Fee Calculator
दस्तावेज़ चेकलिस्टDocument Checklist
भूमि रिकॉर्ड शब्दावलीLand Record Glossary
जमाबंदीJamabandi रैयत के नाम पर अंचल में खुला भूमि खाता, जिसमें खाता-खेसरा, रकबा और लगान दर्ज होता है।The land account opened in a raiyat's name at the circle, recording khata-khesra, area and rent. रजिस्टर-II (जमाबंदी पंजी)Register-II अंचल का वह रजिस्टर जिसमें सभी चालू जमाबंदियाँ दर्ज रहती हैं; अब ऑनलाइन भी उपलब्ध।The circle register holding all live jamabandis; now also online. खतियानKhatiyan सर्वे के बाद तैयार अधिकार-अभिलेख — किस खेसरा पर किसका हक है।Record of rights prepared after a survey — who holds which plot. खाताKhata खतियान में किसी रैयत/परिवार की सभी जमीनों को दिया गया खाता नंबर।Account number in the khatiyan grouping all plots of a raiyat/family. खेसराKhesra (plot) जमीन के एक टुकड़े (प्लॉट) की संख्या; नक्शे पर इसी से पहचान होती है।Number of a land parcel; it identifies the plot on the map. रकबाRakba जमीन का क्षेत्रफल (एकड़-डिसमिल या बीघा-कट्ठा में)।Area of land (in acre-decimal or bigha-katha). चौहद्दीChauhaddi जमीन की चारों दिशाओं की सीमा — उत्तर, दक्षिण, पूरब, पश्चिम में कौन है।Boundaries on all four sides — who/what lies north, south, east and west. मौजाMauza राजस्व गाँव; नक्शा और भूमि-अभिलेख मौजा-वार बनते हैं।Revenue village; maps and records are kept mauza-wise. थाना संख्याThana number सर्वे में मौजा को दिया गया पहचान नंबर।Identification number given to a mauza in the survey. हल्काHalka कुछ मौजाओं का समूह, जिसकी ज़िम्मेदारी राजस्व कर्मचारी की होती है।A group of mauzas handled by a revenue karmachari. अंचलAnchal (Circle) प्रखंड स्तर का राजस्व कार्यालय, जिसके प्रमुख अंचलाधिकारी (CO) होते हैं।Block-level revenue office headed by the Circle Officer (CO). भाग वर्तमान / पृष्ठBhag-Vartaman / Page जमाबंदी पंजी का खंड (भाग) और पृष्ठ संख्या — जमाबंदी खोजने का एक तरीका।Volume and page of the jamabandi register — one way to search a jamabandi. रैयतRaiyat भूमिधारक जिसके नाम जमाबंदी है।Landholder in whose name the jamabandi stands. लगानLagan (land rent) सरकार को दिया जाने वाला वार्षिक भू-राजस्व; इसकी रसीद कई कामों में लगती है।Annual land revenue paid to the government; its receipt is needed for many tasks. दाखिल-खारिजDakhil-Kharij (mutation) पुराने मालिक का नाम हटाना (खारिज) और नए का नाम चढ़ाना (दाखिल)।Removing the old owner's name (kharij) and entering the new one (dakhil). शुद्धि पत्रCorrection slip दाखिल-खारिज स्वीकृत होने के बाद जारी पत्र, जिसके आधार पर जमाबंदी बदलती है।Slip issued after a mutation is approved, on which the jamabandi is updated. केवालाKewala (sale deed) जमीन बिक्री का पंजीकृत दस्तावेज़।Registered document of a land sale. एलपीसीLPC भूमि दखल-कब्जा प्रमाण पत्र — जमीन पर कब्जे का सरकारी प्रमाण।Land Possession Certificate — official proof of possession. परिमार्जनParimarjan डिजिटाइज़्ड जमाबंदी में त्रुटियों का सुधार।Correction of errors in the digitised jamabandi. अमीनAmin जमीन की नापी करने वाले सरकारी कर्मचारी।Government official who measures land. अंचलाधिकारी (CO)Circle Officer अंचल के प्रमुख; दाखिल-खारिज और एलपीसी पर आदेश देते हैं।Head of the circle; passes orders on mutation and LPC. DCLR भूमि सुधार उप-समाहर्ता; अंचलाधिकारी के दाखिल-खारिज आदेश के खिलाफ अपील यहाँ होती है।Deputy Collector Land Reforms; appeals against the CO's mutation order are heard here. MVRMVR (circle rate) न्यूनतम मूल्य रजिस्टर — सरकारी दर, जिस पर स्टांप ड्यूटी की न्यूनतम गणना होती है।Minimum Value Register — government rate used as the minimum base for stamp duty. वंशावलीVanshavali परिवार वृक्ष; उत्तराधिकार वाले दाखिल-खारिज और सर्वे में ज़रूरी।Family tree; needed for inheritance mutation and survey. गैरमजरूआ भूमिGair-Mazarua land सरकारी भूमि — "आम" (सार्वजनिक उपयोग) या "खास" (सरकार की)। इसकी खरीद-बिक्री से बचें।Government land — 'aam' (public use) or 'khas' (state). Avoid buying it. स्वघोषणाSelf-declaration विशेष सर्वे में रैयत द्वारा अपनी जमीन का विवरण देना।Raiyat declaring their land details in the special survey. बिहार के 38 ज़िले (9 प्रमंडल)38 Districts of Bihar (9 Divisions)
पटना प्रमंडलPatna Division
मगध प्रमंडलMagadh Division
तिरहुत प्रमंडलTirhut Division
सारण प्रमंडलSaran Division
दरभंगा प्रमंडलDarbhanga Division
कोसी प्रमंडलKosi Division
पूर्णिया प्रमंडलPurnia Division
भागलपुर प्रमंडलBhagalpur Division
मुंगेर प्रमंडलMunger Division